मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार के 11 जिलों में 31 दिसंबर तक घने कोहरे के साथ कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। गुरुवार को राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस सहरसा में दर्ज किया गया। राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना। राज्य में 31 दिसंबर तक घने कोहरे के साथ कोल्ड डे (शीत दिवस) को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
प्रदेश में अलग-अलग भागों में घना कोहरे के साथ पछुआ के साथ कनकनी बढ़ी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार शुक्रवार को 11 जिलों के जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर में कोल्ड डे के आसार है।
- इस दौरान इन जिलों में कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। राजधानी सहित सभी जिलों में घना कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। चार से पांच दिनों के दौरान अधिसंख्य भागों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के आसार है।
- गुरुवार को राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस सहरसा (अगवानपुर) में दर्ज किया गया। राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के पूर्णिया, भागलपुर, गया, मधुबनी, जिले में घना कोहरा के साथ कोल्ड डे की स्थिति बनी रही है।
- पटना सहित अन्य जिलों में घना कोहरा छाए रहने के साथ कनकनी का प्रभाव बना रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 23.0 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। 20 मीटर के साथ गयाजी एवं भागलपुर में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई।
गयाजी एवं भागलपुर में सबसे अधिक घना कोहरा एवं पटना सहित अन्य भागों में मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहा। भागलपुर सबौर, गया, पूर्णिया, मधुबनी आदि शहरों के न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। पटना सहित जहानाबाद, औरंगाबाद, गया एवं छपरा के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान
पटना का अधिकतम तापमान 18.4 और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 18.6 और न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 19.2 और न्यूनतम 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 19.0 और न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।


