Monday, July 6, 2026

मेरी इच्छा सिर्फ चुनाव लड़ने की : चिराग

Share

चिराग पासवान ने कहा- जितनी सीटों पर भाजपा लड़े उतनी ही सीटों पर प्रचार करें? जदयू वाले अपनी सीटों पर प्रचार करें? तो फिर हम कैसे सहयोगी हैं? क्या मैं 243 सीटों पर प्रचार के लिए नहीं जाऊं? उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य सभी सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करना है।

पटना। बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर लगातार हमला बोलने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मेरे हर शब्द में उन्हें बगावत दिखती है पर अगर मेरी बातों को पूरा सुन लेंगे तो उनकी मंशा वहीं पर शांत हो जाएगी। मंगलवार को उन्होंने यह बात एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कही।

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर चिराग ने कहा कि उनकी इच्छा चुनाव लड़ने की जरूर है। मैं चुनाव लड़ना चाहता हूं। बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात करने वाले चिराग ने कहा कि जब मैंने 243 सीट कहा था, उसके साथ ही ये भी कहा था कि हर सीट पर चिराग पासवान बनकर लड़ना होगा। क्या एक ईमानदार सहयोगी की भूमिका यह होती है कि जितनी सीटों पर मैं चुनाव लड़ूं मात्र उन्हीं सीटों पर ध्यान दूं?

जितनी सीटों पर भाजपा लड़े, उतनी ही सीटों पर प्रचार करें? जदयू वाले अपनी सीटों पर प्रचार करें? तो फिर हम कैसे सहयोगी हैं? क्या मैं 243 सीटों पर प्रचार के लिए नहीं जाऊं? उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य सभी सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करना है।

Read more

Local News