Friday, April 10, 2026

भाजपा सदस्यता अभियान: पलामू 

Share

पलामू सांसद ने भाजपा सदस्यता अभियान को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के राइट हैंड होते हैं.

पलामू: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पलामू के मेदिनीनगर ग्रामीण मंडल में सदस्यता अभियान चलाया. भारतीय जनता पार्टी ने इस सदस्यता अभियान को संगठन महापर्व सदस्यता अभियान का नाम दिया है. सदस्यता अभियान की शुरुआत पलामू सांसद विष्णुदयाल राम, पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी और पूर्व अध्यक्ष अरुणा शंकर ने की.

सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि लोगों को पार्टी के साथ-साथ विचारधारा से भी जुड़ने की जरूरत है, ताकि लोग समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभा सकें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. कार्यकर्ता पार्टी के दाहिने हाथ हैं. कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी अपना मुकाम हासिल करती है और किसी भी आंदोलन को सफल बनाती है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मजबूत हैं और अधिक से अधिक सदस्य जोड़ रहे हैं.

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. भारतीय जनता पार्टी एक वट वृक्ष है. जहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी कड़ी मेहनत के बल पर अपना मुकाम हासिल करता है. भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जहां हर कार्यकर्ता शक्तिशाली है.

इस अभियान के दौरान दर्जनों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान पार्टी के रविन्द्र तिवारी, उदय शुक्ला, शिवकुमार मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा समेत कई लोग मौजूद रहे.

Read more

Local News