Monday, April 27, 2026

बिहार सरकार ने 2026-27 के लिए स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े छात्रों, जिनमें पैरामेडिकल, आयुर्वेदिक, होम्योपैथी, ANM और GNM के विद्यार्थी शामिल हैं।

Share

पटना। बिहार सरकार ने स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े छात्रों के लिए बड़ी पहल करते हुए वर्ष 2026-27 के लिए वजीफे की राशि जारी कर दी है। विभिन्न पारा मेडिकल संस्थानों, आयुर्वेदिक व होम्योपैथी कॉलेजों सहित ANM और GNM विद्यार्थियों के लिए छात्रों के अनुपात में राशि का आवंटन किया गया है। जिससे सैकड़ों छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण के सदर अस्पताल स्थित पारा मेडिकल संस्थान को 8.25 लाख रुपये, छपरा को 6.60 लाख रुपये, सुपौल, खगडिया, मधुबनी और भभुआ पारा मेडिकल संस्थान को 8.25-8.25 लाख रुपये दिए गए हैं।

वहीं, वैशाली के राजापाकड़ पारा मेडिकल संस्थान को 9.90 लाख रुपये, जहानाबाद के घोसी को 4.95 लाख रुपये, शेखपुरा के मखदुमपुर को 13.20 लाख रुपये तथा कटिहार को 10.89 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।

इसके अलावा पश्चिम चंपारण को 8.25 लाख रुपये, पूर्णिया को 9.24 लाख रुपये और मोतिहारी को 13.20 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।

बेगूसराय स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज को 9.90 लाख रुपये तथा मुजफ्फरपुर के होम्योपैथी कॉलेज को 2.77 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। साथ ही 81 एएनएम और 30 जीएनएम विद्यार्थियों के वजीफे के लिए भी राशि जारी की गई है।

सरकार का मानना है कि इस आर्थिक सहायता से स्वास्थ्य शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को मजबूती मिलेगी और भविष्य में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में इन प्रशिक्षित युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Read more

Local News