Saturday, July 4, 2026

बिहार सरकार की ‘मुफ्त बिजली योजना’ के नाम पर 7 लोगों को 11.36 लाख ठगी

Share

पटना में मुफ्त बिजली योजना की घोषणा के बाद साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। फुलवारीशरीफ रूपसपुर दरियापुर और दानापुर में साइबर अपराधियों ने चार लोगों से 7.73 लाख रुपये ठगे। अन्य बहानों से सात लोगों से 11.36 लाख रुपये की ठगी हुई। ठगों ने बिजली कर्मी बनकर लिंक के माध्यम से जानकारी भरने को कहा और खाते से पैसे निकाल लिए।

पटना। बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना की घोषणा के बाद साइबर ठग गिरोह सक्रिय हो गए हैं। साइबर अपराधियों ने फुलवारीशरीफ, रुपसपुर, दरियापुर, और दानापुर के चार लोगों से 7.73 लाख रुपये की ठगी कर ली। जबकि अन्य बहानों से सात लोगों से कुल 11.36 लाख रुपये की ठगी की।

फुलवारीशरीफ निवासी के युवक के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें ठग ने खुद को बिजली कर्मी बताकर लिंक पर जानकारी भरने को कहा। लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित का फोन हैक हो गया और उनके खाते से 3.99 लाख रुपये निकाले गए

इसी तरह रूपसपुर निवासी से 1.75 लाख, दरियापुर निवासी से 1.09 लाख, और दानापुर निवासी से 90 हजार रुपये ठगे गए।

वहीं राजीव नगर निवासी से इनवर्टर कंपनी कर्मी बनकर 1.67 लाख, मनेर निवासी महिला से आधार वेरिफिकेशन के बहाने एक लाख और एक अन्य से 96 हजार रुपये की ठगी हुई।

साइबर पुलिस इन सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके पूर्व दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक निवासी दो युवकों के मोबाइल पर फोन कर 125 यूनिट बिजली बिल अपडेट नहीं होने की बात कहीं गई। अपडेट के लिए एक लिंक भेजा गया और इसके बाद उनके खाते से 63 हजार रुपये की निकासी हो गई।

Read more

Local News