बिहार में चार सीडीपीओ समेत पांच अफसर निलंबित हो गए हैं। उनपर अनियमितता का आरोप लगा है। दरअसल कुछ दिनों पहले समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचे थे। जांच के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर कई तरह की अनियमितता पकड़ी। उन बातों को आधार बनाकर संबंधित अफसरों पर एक्शन लिया गया है।



