Sunday, May 17, 2026

बिहार के इस डीएसपी को वापस इंस्पेक्टर बनाया गया, जानिए पुलिस मुख्यालय ने क्या बतायी वजह…

बिहार के इस डीएसपी को वापस इंस्पेक्टर बनाया गया, जानिए पुलिस मुख्यालय ने क्या बतायी वजह…

Share

बिहार पुलिस के एक इंस्पेक्टर प्रमोशन पाकर डीएसपी बने थे. करीब 6 महीने तक वो डीएसपी के पद पर रहे. लेकिन 6 महीने के अंदर ही उन्हें अब गहरा झटका लगा जब प्रमोशन को कैंसिल करते हुए वापस फिर से इंस्पेक्टर बना दिया गया. पुलिस उपाधीक्षक के पद पर दी गयी प्रोन्नति वापस ले ली है. पुलिस मुख्यालय ने इसकी वजह भी बता दी है कि क्यों प्रमोशन को कैंसिल किया गया है. डीएसपी राम एकबाल प्रसाद यादव को इंस्पेक्टर पद पर वापस लाया गया है.

पहले प्रमोशन मिला और फिर छीन लिया गया रैंक

बिहार पुलिस के इंस्पेक्टर राम एकबाल प्रसाद यादव को बीते साल 18 जुलाई को प्रमोशन मिला था और वो डीएसपी रैंक पर प्रमोट किए गए थे. लेकिन अब उन्हें वापस इंस्पेक्टर बना दिया गया है. उनकी सेवा पुलिस मुख्यालय को वापस की गयी है. दरअसल, पुलिस मुख्यालय की अनुशंसा पर ही उन्हें उच्चतर पद का प्रभार दिया गया था. लेकिन इसके उसी महीने मुख्यालय ने पत्र लिखकर बताया कि राम एकबाल प्रसाद यादव के ऊपर गया में विभागीय कार्यवाही चल रही है इसलिए उन्हें प्रमोशन नहीं दिया जा सकता है. इसके बाद प्रमोशन कैंसिल कर दी गयी है.

Read more

Local News