Bihar Cyber Crime: पटना के एटीएम मशीन में बड़ा खेल धराया है. साइबर शातिरों ने बड़ी साजिश रची थी. इधर, एक पति-पत्नी को भनक भी नहीं लगी और खाता खाली हो गया.Bihar Cyber Fraud News: बिहार में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं शातिरों के रडार पर वो लोग भी हैं जो एटीएम मशीन से पैसों की निकासी करते हैं. अगर आप भी एटीएम मशीन से पैसे निकालने जा रहे हैं तो जरा सावधान रहिए. पटना के एक एटीएम में शातिरों ने ऐसा खेल किया था जिसे देखकर बैंक प्रबंधन भी हैरान रह गया. वहीं कई शिकायतें ऐसी भी आयी है जहां बगैर ओटीपी और मैसेज के ही बैंक खाते से रूपए निकल गए. अवैध तरीके से ट्रांजेक्शन करा लिए गए.
पटना के एटीएम में साइबर शातिरों की साजिश
पटना में कोतवाली थाना क्षेत्र के तारामंडल स्थित यूको बैंक की एटीएम मशीन में बड़ा खेल पकड़ाया. साइबर शातिरों ने इस एटीएम से छेड़छाड़ किया था और चोरी करने के प्रयास किए गए. यूको बैंक के कर्मी सन्नी कुमार ने इसे लेकर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी थमाया है.


