Sunday, May 17, 2026

पटना की जगह अब बाढ़ में बैठेंगे ग्रामीण एसपी, SSP ने किया निरीक्षण; जगह अभी फाइनल नहीं

Share

बाढ़ अनुमंडल में पुलिस लाइन बनाने के लिए पटना एसएसपी अवकाश कुमार, ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग और बाढ़ एसडीएम शुभम कुमार आज दोपहर 12:00 बजे बलोर गांव पहुंचे। इस दौरान क्या कुछ हुआ, आइये जानते हैं।

पटना के बाढ़ में अनुमंडल में पुलिस लाइन बनाने के लिए पटना एसएसपी अवकाश कुमार, ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग और बाढ़ एसडीएम शुभम कुमार ने शनिवार को बलोर गांव का दौरा किया। पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि पटना में गोलघर के समीप स्थित पुलिस लाइन पटना के ग्रामीण क्षेत्र से काफी दूर पड़ता है।

इसलिए बाढ़ अनुमंडल में हाईवे के समीप पुलिस लाइन के लिए जगह चिन्हित की जा रही है। अभी पुलिस लाइन की स्थापना के लिए दो-तीन जगह चिन्हित की गई है। पटना के ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस के क्विक रिस्पांस को देखते हुए पुलिस लाइन की स्थापना की जाएगी। इसके लिए पटना डीएम द्वारा पुलिस लाइन के लिए उचित जगह का निर्देश दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान बलोर गांव में पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की। इससे पहले बलोर गांव के लोगों ने पुलिस लाइन के लिए जमीन दिए जाने को लेकर विरोध जाहिर किया था।

वहीं ग्रामीण एसपी ने बताया है सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए लोगों के लिए क्विक रिस्पांस के लिए रोलर क्षेत्र में पुलिस लाइन का निर्माण किया जाएगा, जिससे लोगों को तुरंत पुलिस का एक्शन मिल सकेगा, अभी क्षेत्र फाइनल नहीं हुआ है। जैसे ही क्षेत्र फाइनल होता है वैसे ही विशेष जानकारी भी दे दी जाएगी। इस दौरान तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।

Read more

Local News