Thursday, July 16, 2026

नशे की हालत में शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

Share

नशे की हालत में शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

बेलदौर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बोबिल पंचायत के कुमहरैली गांव से पुलिस ने नशे की हालत में एक शराबी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबी से पुलिस ने पूछताछ कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार शराबी बोबिल पंचायत के कुम्हरैली गांव निवासी स्वर्गीय विद्यानंद मिस्त्री का पुत्र दलेश मिस्त्री है. जानकारी के मुताबिक उक्त आरोपित शराबी शराब नशे की हालत में पड़ोसी को गाली-गलौज कर रहा था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 112 पुलिस को दे दी. सूचना पर तत्काल टोल फ्री नंबर पुलिस उक्तस्थल पहुंचकर नशे की हलात में उसे गिरफ्तार किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि एक शराबी को गिरफ्तार किया गया है

Table of contents [hide]

Read more

Local News