Wednesday, June 10, 2026

धनबाद बस ओनर्स एसोसिएशन ने डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण बसों के किराए में 18% की वृद्धि की है, जो गुरुवार, 11 जून से लागू होगी।

Share

धनबाद। गुरुवार से बस यात्री बढ़ा हुआ किराया देकर बसों में सफर करेंगे। डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों तथा परिचालन से संबंधित बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए धनबाद बस आनर्स एसोसिएशन ने जिले से संचालित 139 बसों का विभिन्न रूटों पर बस के किराए में 18 प्रतिशत वृद्धि किया गया है।

एसोसिएशन के संजय सिंह ने बताया कि नया किराया। 11 जून से लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बढ़ी हुई डीजल की कीमतों के बावजूद किराया में संशोधन नहीं किया गया था। इससे बस संचालकों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा था।

सिंह ने कहा कि बुधवार की शाम सभी बस संचालकों को बढ़े हुए किराये की सूची उपलब्ध करा दी गई है। गुरुवार से बढ़ा हुआ किराया यात्रियों से लिया जाएगा।

वहीं, दूसरी ओर किराया बढ़ने का असर किराया वृद्धि के बाद धनबाद से दैनिक आवागमन करने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

बताते चले कि एसोसिएशन ने 20 प्रतिशत किराया बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को दिया था। आमलोगों को राहत देते हुए किराया को 18 प्रतिशत बढ़ाने की स्वीकृति दी गई।

राज्य के प्रमुख रूटों का नया किराया

जिलापुरानानया
बोकारो100118
गिरिडीह120125
देवघर250300
दुमका250300
पाकुड़350395
गोड्डा350395
साहिबगंज450495
चिरकुंडा80100
रांची250300
जमशेदपुर300355
रामगढ़200240
फुसरो120130
हजारीबाग240285
कौआकोल400475
इटखोरी350395
चतरा400475
कोडरमा300395
राजधनवार220240
पुरुलिया150180
चौपारण300395
बरकट्ठा200240
बरही250300
बगोदर140170
डुमरी100120

बंगाल के विभिन्न जिलों का किराया

रूटनया किराया (नॉन एसी)नया किराया (एसी)
आसनसोल₹ 120₹ 180
रानीगंज₹ 180₹ 210
दुर्गापुर₹ 150₹ 240
बर्दवान₹ 240₹ 300
कोलकाता₹ 360₹ 500

बिहार के विभिन्न रूटों का किराया एसी बसों का किराया

भागलपुर – 500 से बढ़कर 600 रुपये, पूर्णिया – 600 से बढ़कर 720 रुपये, राजौली – 400 से बढ़कर 500 रुपये, नवादा – 400 से बढ़कर 500 बढ़कर 550 रुपये तथा पटना – 500 से बढ़कर 600 रुपये, बिहारशरीफ – 450 से रुपये कर दिया गया है।

Read more

Local News