Thursday, April 30, 2026

डॉक्टर भी गर्मियों में रोजाना कम से कम एक नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं.

Share

गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए बहुत से लोग नारियल पानी पीते हैं. डॉक्टर भी गर्मियों में रोजाना कम से कम एक नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं. नारियल पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है. कहा जाता है कि नारियल इम्यूनिटी बढ़ाने में भी फायदेमंद है. इसके साथ ही नारियल पानी वजन कंट्रोल करने में भी मददगार है. हालांकि, बहुत कम लोग ही अधिक पानी वाला नारियल खरीदने का सही तरीका जानते हैं. अक्सर ऐसा होता है कि आप घर नारियल पानी लाते हैं और उसमें पानी बहुत कम होता है. इससे आपको ठगा हुआ महसूस हो सकता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. बस यह आसान सी तरकीब सीख लें. इससे आप हमेशा अधिक पानी वाला नारियल ही खरीद पाएंगे. नारियल खरीदते समय बस इस आसान सी तरकीब को याद रखें…

अधिक पानी वाले नारियल की पहचान कैसे करें

The trick has been found, use it to determine whether a coconut has little or a lot of water.

जब भी आप अधिक पानी वाला नारियल खरीदने की सोच रहे हों, तो बस इस सरल बात को याद रखें.

नारियल का आकार: ज्यादा पानी वाला नारियल चुनने के लिए, ऐसा नारियल चुनें जो गोल और भारी हो. नारियल के निचले हिस्से की जांच करना हमेशा एक असरदार तरीका होता है. नारियल के निचले हिस्से (बेस) को ध्यान से देखें, अगर उसका आकार गोल है, तो इसका मतलब है कि उसमें पानी की मात्रा ज्यादा है, वहीं, अगर नारियल लंबा या अंडाकार है, तो आमतौर पर उसमें पानी कम और मलाई ज्यादा होता है. ताजा, हल्के हरे रंग का और गोल नारियल खरीना सबसे अच्छा विकल्प होता है. इससे आप एक ही नारियल से अधिकतम पानी प्राप्त कर सकते हैं.

तीन कोनों वाला नारियल खरीदने से बचें: आमतौर पर लोग नारियल को हिलाकर उसके पानी की आवाज से अंदाजe लगाते हैं, लेकिन उसके आकार और बेस पर ध्यान देना भी एक अच्छा तरीका हो सकता है. यदि आप जो नारियल खरीद रहे हैं, उसके निचले हिस्से में तीन कोने हैं, तो उसे न खरीदें, क्योंकि इस प्रकार के नारियल में पानी की मात्रा काफी कम होती है.

नारियल को थपथपाकर जांचें: नारियल में पानी की मात्रा कम है या ज्यादा, यह जांचने के लिए हमेशा उसे हल्के से थपथपा कर देखें. अगर नारियल अंदर से खोखला है, यानी उसमें पानी कम है, तो उसमें से चटकने जैसी आवाज आएगी. इसका मतलब है कि जांचने के लिए आपको दो नारियलों को हथेलियों से थपथपाना चाहिए. अगर एक नारियल से ज्यादा तेज आवाज आती है, तो इसका मतलब है कि उसमें पानी कम है.

The trick has been found, use it to determine whether a coconut has little or a lot of water.

नारियल पर धब्बे: अगर आप जिस नारियल को खरीदने जा रहे हैं, उस पर आपको काले धब्बे दिखाई दें, तो यह न मान लें कि वह खराब हो चुका है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि आमतौर पर ऐसे नारियलों में पानी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि ये सिर्फ काले धब्बे ही हों, अगर धब्बों के साथ दरारें भी हों, तो किसी भी हाल में उस नारियल को न खरीदें, दरारें होने का मतलब है कि नारियल अंदर से खराब हो सकता है.

रोजाना नरियल खाने के फायदे
कच्चे नारियल में कई औषधीय गुण होते हैं. इसमें एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं. यह शरीर को इन्फेक्शन और कई तरह की बीमारियों से बचाता है. रोज एक या दो नारियल खाने से कई फायदे होते हैं. कच्चा नारियल हेल्दी फैट का सोर्स है, खासकर, मीडियम-चेन ट्राइग्लिसराइड्स (MCTs). ये फैट शरीर को जमा फैट को तेजी से एनर्जी में बदलने में मदद करते हैं. कच्चे नारियल में फाइबर और नेचुरल प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट की हेल्थ को बेहतर बनाने का काम करते हैं. इसलिए, रोज नारियल खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है. कच्चा नारियल मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर होता है, यह इसे मसल्स की हेल्थ के लिए फायदेमंद बनाता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है. यह कई तरह के फायदे देता है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News