
हजारीबाग न्यूज़: झारखंड राज्य अनुसूचित जाति /जनजाति अधिकार मोर्चा पदाधिकारी द्वारा,रविवार को मांडू प्रखंड का दौरा किया गया।संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष रमेश राम एवं केंद्रीय महासचिव नंदू वीर राम भुईया सहित संगठन के विधि सेल के सदस्य महेश कुमार पासवान शामिल थे।इस अवसर पर हुई बैठक में मांडू प्रखंड सह विधानसभा प्रभारी मांडूडीह निवासी छोटेलाल राम मुखिया जी को बनाया गया।


