Sunday, April 19, 2026

गुमला के जंगलों में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़..

Share

गुमलाः जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के देवरागानी जंगल में बीती देर रात आपराधिक गुट और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ अभी भी जारी है. एक अपराधी को गोली लगने की खबर है. पुलिस ने AK 47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं.

बता दें कि गुमला में अपराधी गिरोह झांगुर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो रही है. इसकी पुष्टि करते हुए गुमला एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रामदेव अपने गिरोह के कुछ लोगों के साथ देवरागानी जंगल क्षेत्र में पहुंचा है. जिसके बाद टीम का गठन करते हुए आईआरबी के कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. जहां पर सर्च अभियान के दौरान फायरिंग शुरू हो गई.

अभी भी जंगल की घेराबंदी पुलिस के द्वारा की गई है. पुलिस को भारी पड़ता देख झांगुर गुट के अपराधी घने जंगलों का आश्रय लिए हुए हैं. वहीं, एक अपराधी को गोली लगने की भी सूचना है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस दौरान पुलिस ने एके 47 सहित भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद की है और लगातार कार्रवाई जारी है. इस अभियान में घाघरा, गुमला व बिशुनपुर थाना की भी पुलिस लगी है.

बताते चलें कि रामदेव झांगुर गुट का सुप्रीमो पुलिस के टारगेट में पिछले कई वर्षों से है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह हमेशा पुलिस के चंगुल में आते आते भाग निकलने में सफल रहता है.

Read more

Local News