Monday, May 11, 2026

किन-किन इलाकों में घूम रही बाघिन, झारखण्ड!

Share

अब झारखंड के लोगों को बाघ देखने को मिल सकते हैं क्योंकि पीटीआर के जंगलों में एक बाघिन के होने की पुष्टि हुई है.

पलामूः झारखंड़ के पलामू, चतरा और लातेहार के इलाके में एक बाघिन घूम रही है. यह इलाका पलामू टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आता है. अक्टूबर से बाघिन लगातार इस इलाके को ठिकाना बनाए हुए है.

पलामू टाइगर रिजर्व द्वारा अक्टूबर और नवंबर के महीने में बाघों के स्कैट जांच के लिए वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून भेजा गया था. इसकी जांच रिपोर्ट में इस इलाके में बाघिन के मौजूद होने की पुष्टि हुई है. पलामू टाइगर रिजर्व में फिलहाल सात बाघों के मूवमेंट को रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें एक बाघिन है.

गढ़वा के इलाके में एक बाघ लगातार शिकार कर रहा है और मवेशियों को निशाना बना रहा है. बाघिन की पुष्टि के बाद पलामू टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट जारी किया है और उनके मूवमेंट वाले इलाकों में कैमरे लगाए गए हैं. बाघिन जिस इलाके में है वहां अतिरिक्त वनकर्मियों की तैनाती की गई है.

“डब्लूएलआई के रिपोर्ट में बाघिन के होने की पुष्टि हुई है. 16 अक्टूबर को चतरा जबकि 30 नवंबर को बाघिन पलामू टाइगर रिजर्व के इलाके में थी. बाघिन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है एवं निगरानी बढ़ाई गयी है. बाघिन प्रजनन करती है तो पीटीआर में बाघों की संख्या बढ़ जाएगी. फिलहाल गढ़वा वाले को छोड़कर बाकी का मूवमेंट है. गढ़वा का बाघ अगर नया है तो यह सातवां बाघ होगा”.

Read more

Local News