हथियार व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Share
Table of contents [hide]
- हथियार व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
- लखीसराय. टाउन थाना की पुलिस ने कट्टा व पांच कारतूस के साथ के साथ नया टोला वार्ड नंबर 12 से एक युवक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि बन्नूबगीचा निवासी पंकज यादव के पुत्र मुलायम यादव को गिरफ्तार किया गया है. मुलायम यादव अपने ससुराल नया टोला आया हुआ था. बताया जा रहा है कि एक झगड़े के सिलसिले में वह अपने ससुराल वार्ड नंबर 12 नया टोला में पहुंचा था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उनके पास से देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.
Read more


