आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 18 जनवरी 2025 LIVE: आरजी कर रेप-मर्डर केस में सियालदह कोर्ट ने सुनाया फैसला, आरोपी संजय रॉय दोषी करार

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar (हिंदी समाचार) 18 जनवरी 2025 LIVE: कोलकाता की सत्र अदालत ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में अपना फैसला सुनाया है। आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: आरजी कर रेप और हत्या मामले में सियालदह कोर्ट ने आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है। पीड़िता के पिता ने कहा कि न्याय के लिए पांच साल तक इंतजार करने के लिए तैयार हैं। हम भीख नहीं मांगेंगे बल्कि लड़ेंगे और जरूरत पड़ी तो न्याय छीन लेंगे। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि संजय मुख्य आरोपी है। उसे सजा मिलेगी और अदालत जो भी तय करेगी, उसे वही सजा दी जाएगी। हम न्याय के लिए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट गए हैं। पिता ने कहा कि पांच महीने से कोई सही जांच नहीं हुई है। जांच केवल पहले तीन दिनों तक हुई और उसके बाद कुछ नहीं हुआ। हमने कभी सीबीआई जांच की मांग नहीं की थी, लेकिन अदालत ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था।
राहुल गांधी पहुंचे पटना: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को एक कार्यक्रम के लिए बिहार पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने संविधान सुरक्षा सम्मेलन (संविधान बचाओ सम्मेलन) नाम के कार्यक्रम को संबोधित किया। पटना में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में बोलते हुए, लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हम चाहते थे कि जैसे गंगा का पानी हर जगह बहता है, वैसे ही संविधान की विचारधारा भी देश के हर व्यक्ति, हर संस्थान तक पहुंचनी चाहिए। कुछ दिन पहले, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता नहीं मिली थी। अगर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कह रहे हैं कि भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता नहीं मिली, तो वे भारत के संविधान को अस्वीकार कर रहे हैं। वे (आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत) भारत के हर संस्थान से डॉ बीआर अंबेडकर, भगवान बुद्ध, महात्मा गांधी की विचारधारा को मिटा रहे हैं।


