Thursday, April 30, 2026

आज का मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

Share

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पांचवें मैच में आज (1 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा. ये मैच उत्तर प्रदेश की रजधानी लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

LSG की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत संभाल रहे हैं, जबकि DC की कप्तान आलराउंडर अक्षर पटेल करेंगे. पिछले सीजन IPL 2025 में दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वे प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थीं.

दिल्ली की टीम बहुत कम अंतर से पीछे रह गई थी, वह पांचवें स्थान पर रही और टॉप चार टीमों से सिर्फ एक अंक पीछे थी. वहीं, लखनऊ की टीम 14 लीग मैचों में छह जीत हासिल करने के बाद सातवें स्थान पर रही.

IPL 2026 में LSG
LSG के पास एक मजबूत टॉप ऑर्डर है जिसमें एडेन मार्करम, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. इसके अलावा, उनके पास एक दमदार तेज गेंदबाजी आक्रमण भी है जिसमें मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, मयंक यादव और आवेश खान जैसे गेंदबाज शामिल हैं, ये सभी लगातार तेज गति से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं.

IPL 2026 में DC
वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम कुल मिलाकर ज्यादा संतुलित नजर आती है. उनके पास एक ठोस टॉप ऑर्डर है जिसकी अगुवाई केएल राहुल, पृथ्वी शॉ और पथुम निसांका कर रहे हैं. उनके मध्य क्रम में डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और नीतीश राणा जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं. हालांकि, मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी में उनकी तेज गेंदबाजी इकाई थोड़ी कमजोर नजर आती है, लेकिन इस फॉर्मेट में लुंगी एनगिडी और काइल जैमीसन अभी भी भरोसेमंद विकल्प बने हुए हैं.

LSG vs DC हेड टू हेड रिकॉर्ड
अब तक ये दोनों टीमें 7 बार आमने सामने आ चुकी हैं, जिसमें 4 बार दिल्ली को जीत मिली है जबिक 3 बार लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज की है. इसलिए इस बार भी दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच होने की उम्मीद है.

LSG vs DC: हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर

LSG का हाईएस्ट स्कोर: 209

LSG का लोवेस्ट स्कोर : 159

DC का हाईस्ट स्कोर: 211

DC का लोवेस्ट स्कोर: 143

LSG vs DC: दोनों टीमों का स्क्वाड
लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, मयंक यादव, एनरिक नॉर्टजे, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, नमन तिवारी, मिशेल मार्श, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद और अर्शीन कुलकर्णी.

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मुकेश कुमार, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारिख, पृथ्वी शॉ और काइल जैमीसन.

Read more

Local News