Sunday, May 10, 2026

आग से झुलसी बागबेड़ा और पोटका की महिला का ईलाज के दौरान मौत

Share

सर्दी के मौसम में आग तापने के दौरान झुलसी बागबेड़ा और पोटका की दो महिला का इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल में मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. जानकारी के अनुसार बागबेड़ा रानीडीह निवासी गीता पात्रो गत चार जनवरी को आग तापने के दौरान झुलस गयी थी. घरवालों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. दूसरी ओर दूसरा मामला पोटका के हेंसलबिल में गत छह जनवरी को बालिका गोप आग से झुलस गयी थी. घरवालों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसने गुरुवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Read more

Local News