बुधवार को जीतन राम मांझी ने महाकुंभ में स्नान किया. इसके बाद उन्होंने लालू यादव और ममता बनर्जी पर तंज भी कसा. जानिए उन्होंने क्या कहा और तस्वीरों में देखें उनकी प्रयागराज यात्रा.
केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी बुधवार को महाकुंभ में डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंचे. संगम में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी पोस्ट की. इस दौरान उन्होंने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राजनीतिक कटाक्ष भी किया.

जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘लिजिए भाई हमने भी कुंभ स्नान कर लिया. अब यदि किसी को पेट में दर्द हो रहा होगा तो हम उनका कुछ नहीं कर सकतें. वैसे लालू प्रसाद यादव जी एवं ममता दीदी को कुछ ज्यादा ही समस्या होगी.’ बीते कुछ दिनों से जीतन राम मांझी लालू यादव पर लगातार हमलावर है, इसी कड़ी में उन्होंने फिर से कटाक्ष किया.

संगम में डुबकी लगाने से पहले मांझी ने महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह की शिविर का दौरा किया और उनकी सराहना की.


.’





