मुंबई: वैश्विक बाजारों में जारी उठापटक और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच शुक्रवार को घरेलू सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. सुबह के कारोबारी सत्र में दोनों कीमती धातुएं करीब 1 फीसदी तक कमजोर हुईं. हालांकि, इस उतार-चढ़ाव के बीच अलग-अलग राज्यों के प्रमुख शहरों में खुदरा भाव में थोड़ा अंतर देखा जा रहा है.
MCX पर वायदा कारोबार का हाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के सत्र में बिकवाली का दबाव साफ नजर आया
सोना वायदा (5 जून अनुबंध): पिछले बंद भाव ₹1,56,925 के मुकाबले ₹242 (0.15%) गिरकर ₹1,56,683 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. सुबह 11:20 बजे के करीब यह 0.38% की गिरावट के साथ ₹1,56,316 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया था.
चांदी वायदा (3 जुलाई अनुबंध): पिछले बंद भाव ₹2,69,537 के मुकाबले ₹1,156 (0.43%) की गिरावट के साथ ₹2,68,381 प्रति किलोग्राम पर आ गई. कारोबार के दौरान चांदी ने ₹2,67,500 का निचला स्तर छुआ.
देश के प्रमुख शहरों में आज का खुदरा भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 29 मई 2026 को देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की खुदरा कीमतें इस प्रकार रहीं
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, देश भर में खुदरा चांदी का औसत भाव ₹2,68,160 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है.
गिरावट की मुख्य वजह
अमेरिका-इरान वार्ता और वैश्विक संकेतबाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स (COMEX) में सोना मामूली बढ़त के साथ $4,540 प्रति औंस और चांदी $76 प्रति औंस पर चल रही थी. कीमतों में इस ठहराव और मामूली नरमी के पीछे अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की खबरें हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के वार्ताकार पिछले तीन महीनों से जारी संघर्ष में 60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने और तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर नए सिरे से बातचीत शुरू करने के लिए एक अस्थायी समझौते पर सहमत हो गए हैं. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी इस बात की पुष्टि की है, जिससे वैश्विक बाजारों में जोखिम की भावना में सुधार हुआ है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के माध्यम से बिना किसी रोक-टोक के शिपिंग की चर्चाओं ने भी सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग को थोड़ा कम किया है.


