रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन की तबीयत एक बार फिर खराब होने की जानकारी सामने आई है। सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद उन्हें रांची के बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि रुपी सोरेन हाल ही में बेंगलुरु से इलाज कराने के बाद रांची वापस लौटी थीं। वह करीब दो दिन पहले ही राजधानी पहुंची थीं। इलाज के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उनके साथ बेंगलुरु गए थे।
रांची लौटने के बाद उनकी तबीयत फिर बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
