Saturday, July 11, 2026

सिर्फ सर्वे कराने से नहीं मिल जाएगा घर, लाभार्थियों का तीन स्तर पर होगा वेरिफिकेशन

Share

सहरसा जिले में आवास से वंचित लोगों के लिए सर्वे किया गया है। पंचायत प्रखंड और जिला स्तर पर सत्यापन के बाद अंतिम सूची बनेगी। ग्रामीण विकास विभाग मानक संचालन प्रणाली तैयार कर रहा है। सत्यापन टीमें परिवारों की जानकारी की जांच करेंगी। ग्राम सभा में सूची का अनुमोदन होगा जिसके बाद लाभार्थियों की अंतिम सूची बनेगी।

सहरसा आवास से वंचित लोगों को घर मुहैया कराने के लिए जिले में सर्वे कराया गया है। इन चिह्नित परिवारों का तीन स्तर यानी पंचायत, प्रखंड व जिला स्तर पर सत्यापन कराया जाएगा। इसको लेकर ग्रामीण विकास विभाग मानक संचालन प्रणाली तैयार कर रहा है।

सत्यापन के बाद ही आवास विहीन परिवारों की अंतिम सूची तैयार होगी। सत्यापन को लेकर उक्त तीनों स्तर पर टीम बनाई जाएगी। टीमों द्वारा परिवारों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के बाद परिवार की फाइनल सूची बनेगी। इसके बाद ग्राम सभा का आयोजन कर सूची पर अनुमोदन लिया जाएगा।

बीडीओ संतोष कुमार ने बताया कि अनुमोदन के बाद ही लाभुकों की अंतिम सूची बनेगी, जिसके अंतर्गत संबंधित परिवारों का नाम आवास योजना में शामिल किया जाएगा।

सत्यापन के दौरान यह देखा जाएगा कि परिवार का जो भी ब्योरा दिया गया है, वह सब सही है या नहीं। इसमें मुख्य रूप से परिवार के मुखिया का नाम, उनकी उम्र, आधार नंबर, विवाहित हैं अथवा अविवाहित, उनके पास पहले से पक्का मकान है या नहीं, इन सारे बिंदुओं का मिलान सत्यापन के दौरान किया जाएगा।

Read more

Local News