Tuesday, June 30, 2026

सिर्फ एक योगासन से 20 दिन में कम किया जा सकता है लगभग 5 किलो वजन….

Share

योग आपके तन, मन और आत्मा के लिए कई फायदेमंद है. रोजाना योग करना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है. कई शोधों ने भी माना है कि योग शरीर को लचीला बनाता है, मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और स्ट्रेस कम करता है. आज के समय में, बहुत से लोग इसमें रुचि दिखा रहे हैं. कई लोगों ने इसे अपनी आदत बना लिया है. बहुत से लोगों का कहना है कि योग ने उनकी फिटनेस यात्रा में उनकी काफी मदद की है. दरअसल, अगर आप बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं, तो आपको बस एक योगासन सही तरीके से करने होंगे.

दरअसल, हर योगासन के अपने फायदे होते हैं. सूर्यनमस्कार आसन खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं. ये हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर उस युवती ने कहा है जिसने इस योगासन के जरिए 20 दिनों में अपना 5 किलो वजन कम किया है. युवती ने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस जर्नी का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि बिना जिम जाए या कोई हैवी एक्सरसाइज किए, मैंने सिर्फ 20 दिनों में अपना लगभग 5 किलो वजन कम कर लिया है. उसने कहा कि ये सिर्फ सूर्यनमस्कार योगासन की वजह से ही संभव हो पाया है

हम सभी जानते हैं कि वजन कम करना कोई छोटी बात नहीं है. आजकल सोशल मीडिया पर लोग ढेरों वजन घटाने के टिप्स शेयर करते हैं, लेकिन यह आपको तय करना है कि कौन से टिप्स अपनाने लायक हैं और कौन से नहीं. लेकिन अगर आप भी बिना किसी साइड इफेक्ट और मेहनत के वजन कम करना चाहते हैं, तो यकीन मानिए, सूर्यनमस्कार योगासन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.

कैसे वजन कम करने में मददगार हो सकता है सूर्य नमस्कार योगासन
सूर्य नमस्कार की खास बात यह है कि योगासन बिल्कुल अलग है. सूर्य नमस्कार में कुल 12 आसन होते हैं. खास बात यह है कि इन 12 आसनों के अभ्यास से शरीर का हर सक्रिय होता है. नतीजतन जिससे पूरे शरीर में एनर्जी का सर्कुलेशन होता है. सूर्य नमस्कार के रेगुलर प्रैक्टिस से शरीर हेल्दी और मजबूत बनता है, और यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, जो शरीर को फिट रखने में मदद करता है.

  1. प्रणामासन: प्रार्थना मुद्रा.
  2. हस्त-उत्तानासन: हाथ ऊपर उठाकर पीछे की ओर झुकना.
  3. पादहस्तासन: आगे की ओर झुककर पैर छूना.
  4. अश्व संचालनासन: एक पैर पीछे और दूसरा आगे की ओर खींचना.
  5. पर्वतासन: शरीर को V आकार में उठाना.
  6. अष्टांग नमस्कार: शरीर को आठ अंगों के सहारे ज़मीन पर टिकाना.
  7. भुजंगासन: पेट के बल लेटकर शरीर को ऊपर उठाना.
  8. पर्वतासन: शरीर को V आकार में उठाना.
  9. अश्व संचालनासन: एक पैर पीछे और दूसरा आगे की ओर खींचना.
  10. पादहस्तासन: आगे की ओर झुककर पैर छूना.
  11. हस्त-उत्तानासन: हाथ ऊपर उठाकर पीछे की ओर झुकना.
  12. प्रणामासन: प्रार्थना मुद्रा.

इसमें कुल 12 आसन हैं. प्राणायाम से शुरू करके, सभी आसनों को एक चक्र मानना चाहिए. यानी कुल 12 चक्र करने चाहिए. इन सभी को सही तरीके से पूरा करने में कम से कम आधा घंटा लगता है. यानी आधे घंटे के अंदर ही यह पूरे शरीर की सभी मांसपेशियों को मोशन देता है. नतीजतन, इससे खूब पसीना आता है और पसीने के रूप में काफी मात्रा में चर्बी शरीर से बाहर निकल जाती है. इसलिए, सूर्य नमस्कार से जल्दी वजन कम करना संभव है. अगर आप रोज सुबह इस योगासन के लिए आधा घंटा निकालते हैं, तो आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं.

इसे कैसे करें
सूर्य नमस्कार को रोजाना करें. इससे खासतौर पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इससे मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है. इससे खासतौर पर मांसपेशियों में लचीलापन बढ़ेगा. हर आसन के लिए कम से कम चार से पांच मिनट का समय देना अच्छा रहता है. अगर इनमें प्राणायाम और ध्यान भी शामिल कर लिया जाए, तो आप हर तरह से स्वस्थ रह सकते हैं.

You can lose 5 kg weight in 20 days by doing just one yoga asana, know how this girl did it

Read more

Local News