Thursday, July 9, 2026

सर्पदंश से छात्र की मौत

Share

Muzaffarpur : कोलवारा गांव में सर्पदंश से छात्र की मौत

सरैया़ जैतपुर थाना क्षेत्र कोलवारा गांव में सर्प दंश से एक छात्र की मौत हो गयी. मामले में मुखिया ने बताया कि कोलवारा गांव निवासी रमेश राम का पुत्र अमरेश कुमार (14) गुरुवार को घर में सोया हुआ था. तभी एक विषैले सांप ने डस लिया. परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गये, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. अमरेश आठवीं का छात्र था. वहीं अमरेश की मौत होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद शुक्रवार को दाह संस्कार कर दिया गया.

Read more

Local News