Thursday, July 9, 2026

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर 153 नियुक्तियों को मंजूरी दी.

Share

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर 153 नियुक्तियों को मंजूरी दी है. पुलिस मुख्यालय स्तरीय अनुकंपा समिति ने 12 मई 2026 को हुई बैठक में कुल 160 लंबित मामलों पर विचार किया. इनमें 153 मामलों में नियुक्ति स्वीकृत की गई, चार मामलों को लंबित रखा गया, जबकि तीन मामलों को नियमानुसार अस्वीकृत कर दिया गया.

स्वीकृत नियुक्तियों में 62 बाल आरक्षी, 24 महिला आरक्षी, 66 आरक्षी और एक अग्निक चालक का पद शामिल है. पुलिस मुख्यालय के अनुसार, अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना है.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 9 अक्टूबर 2025 को हुई समिति की बैठक में 85 मामलों पर विचार किया गया था, जिनमें 84 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दी गई थी. झारखंड पुलिस ने कहा है कि कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए ऐसी प्रक्रियाओं का समयबद्ध निष्पादन लगातार जारी रहेगा.

Read more

Local News