Saturday, May 30, 2026

सड़क हादसे में वृद्ध की हुई मौत

Share

बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना स्थित राजाडेरा के समीप बुधवार की देर शाम बाइक सवार सह डुमरी निवासी एडवर्ड टोप्पो (66) की मौत एक आम पेड़ में बाइक की सीधी टक्कर होने से हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को थाना ले आयी. जहां गुरुवार की सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला के सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक सात जनवरी को अपने बड़े भाई के घर राजा डेरा गया था. बुधवार को डुमरी लौटने के क्रम में राजाडेरा से कुछ दूरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आम पेड़ से टकरा गयी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी.

Read more

Local News