Thursday, July 30, 2026

श्रावणी मेला: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए देवघर–पटना मेमू ट्रेन का अशोक धाम में अस्थायी स्टॉपेज.

Share

धनबाद: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक अतिरिक्त व्यवस्था की है। देवघर–पटना–देवघर मेमू ट्रेन को अशोक धाम रेलवे स्टेशन पर अस्थायी रूप से ठहराव देने का फैसला लिया गया है।

रेलवे के अनुसार, यह सुविधा 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी। इस दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सहूलियत मिलेगी।

रेलवे की जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 63209 देवघर–पटना मेमू अशोक धाम स्टेशन पर सुबह 10:12 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 10:14 बजे रवाना होगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 63210 पटना–देवघर मेमू अशोक धाम स्टेशन पर दोपहर 1:43 बजे पहुंचेगी और 1:45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान देवघर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए यह अस्थायी ठहराव शुरू किया गया है, जिससे भक्तों को आवागमन में आसानी होगी।

Read more

Local News