Thursday, July 9, 2026

शिक्षा मंत्री ने बताई तारीख – बिहार में बचे हुए छात्रों को मिलेंगी किताबें

Share

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधान सभा में बताया कि इस महीने के अंत तक सभी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें मिल जाएंगी अभी केवल 7.92 लाख विद्यार्थियों को वितरित की जानी हैं। अमरेंद्र प्रताप सिंह ने निगरानी के अभाव में 26 लाख बच्चों को पुस्तकें न मिलने का मुद्दा उठाया जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यह मामला पटना से संबंधित है।

पटना। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि इस माह के अंत तक शेष सभी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएंगी। अब केवल 7.92 लाख विद्यार्थियों के बीच ही पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जाना है।

इससे पहले सभी जिलों में जिला शिक्षा पदाधिकारियों की देखरेख में पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जा चुका है। जिलों से प्राप्त पुस्तकों की अधियाचना बिहार पाठ्य पुस्तक निगम को भेज दी गई थी।

पाठ्यपुस्तकों से संबंधित प्रश्न अमरेंद्र प्रताप सिंह ने उठाया था। उन्होंने सवाल किया कि शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को 2 मई 2025 तक पुस्तकें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। लेकिन समुचित निगरानी के अभाव में 26 लाख बच्चे अभी तक पुस्तकें उपलब्ध नहीं होने से पढ़ाई में पिछड़ रहे हैं।

Read more

Local News