बिहार में तापमान सामान्य से ऊपर रहने के कारण ठंड कम है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों में हल्का कोहरा और गुलाबी ठंड रहेगी, दिन में धूप खिलेगी। उत्तर बिहार में अगले 24-72 घंटों में घना कोहरा छाने की संभावना है। बुधवार को पटना सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई।
पटना। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। इसके कारण ठंड में विशेष वृद्धि नहीं हो रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सुबह के समय हल्का कोहरे एवं गुलाबी ठंड का प्रभाव बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा।
अगले 24-72 घंटों के दौरान उत्तर बिहार और आसपास इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे की संभावना है। तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
बुधवार को कटिहार व मधुबनी को छाेड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस एवं 34.4 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान
पटना का अधिकतम तापमान 31.3 और न्यूनतम 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गया का अधिकतम तापमान 29.3 और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 30.0 और न्यूनतम 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा।


