अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज आपके लिए एक बेहद बड़ी और राहत भरी खबर है. वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण भारतीय सर्राफा बाजार में आज तहलका मच गया है. बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी की कीमतों में करीब 2 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ग्राहकों और निवेशकों के बीच खलबली मच गई है.
MCX पर औंधे मुंह गिरी कीमतें
कारोबार की शुरुआत होते ही वायदा बाजार में बिकवाली का भारी दबाव देखा गया. MCX पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना आज ₹1,528 की गिरावट के साथ ₹1,45,000 प्रति 10 ग्राम पर खुला. दोपहर तक यह ₹1,45,216 पर ट्रेड कर रहा था. लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि आज इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान सोने ने ₹1,44,114 का निचला स्तर छू लिया. यानी पिछले बंद भाव से सोना सीधे ₹2,415 तक टूट गया.
दूसरी ओर, चांदी के खरीदारों की तो जैसे लॉटरी लग गई है. जुलाई वायदा की चांदी आज ₹3,255 की कमजोरी के साथ ₹2,22,579 प्रति किलोग्राम पर खुली. देखते ही देखते बिकवाली इतनी बढ़ी कि चांदी का भाव 1.84 फीसदी यानी ₹4,176 तक क्रैश होकर ₹2,21,658 के निचले स्तर पर आ गया.
महानगरों में खुदरा रेट्स का ताजा हाल
वायदा बाजार के इस क्रैश का असर आपके शहर के रिटेल मार्केट पर भी पड़ा है. IBJA के अनुसार, आज सुबह 11 बजे देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम इस प्रकार दर्ज किए गए
क्यों आई अचानक इतनी बड़ी गिरावट?
बाजार के जानकारों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूत होकर 101.265 पर पहुंच गया है. डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी महंगे हो जाते हैं, जिससे वैश्विक मांग घटती है. आज स्पॉट गोल्ड 0.4% गिरकर $4,092.39 और चांदी $61.82 प्रति औंस पर आ गई. इसके अलावा दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रखने की आशंका से निवेशक सोने से पैसा निकालकर सुरक्षित सरकारी बॉन्ड्स में लगा रहे हैं.


