Monday, May 4, 2026

विधानसभा चुनाव में गठबंधन विरोधी काम करने वाले जदयू नेताओं-कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Share

विधानसभा चुनाव में गठबंधन विरोधी काम करने वाले जदयू नेताओं-कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई जारी रहेगी। अनुशासन समिति ने दल विरोधी आचरण करने वालों को सदस्य नहीं बनाने का निर्देश दिया है, ताकि एनडीए गठबंधन की मजबूती सुनिश्चित की जा सके। जदयू का सदस्यता अभियान चल रहा है और पहले ही चार जिलों में कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किए गए थे। समिति ने चुनावी परिवादों की समीक्षा कर रिपोर्ट नेतृत्व को सौंप दी

पटना। विधानसभा चुनाव में गठबंधन विरोधी काम करने वाले जदयू नेताओं-कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई जारी रहेगी। सोमवार को हुई अनुशासन समिति की बैठक में निर्देश दिया गया कि दल विरोधी आचरण करने वालों को सदस्य नहीं बनाया जाए, ताकि संगठनात्मक अनुशासन एवं एनडीए गठबंधन की मजबूती सुनिश्चित की जा सके।

इस समय जदयू का सदस्यता अभियान चल रहा है। इससे पहले पार्टी ने चार जिलों में कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया था, क्योंकि पूर्णकालिक जिलाध्यक्षों पर पार्टी विरोधी आचरण का आरोप था।

बैठक में प्रत्येक चुनावी परिवाद की समीक्षा तथा प्राप्त रिपोर्टों के सत्यापन पर भी विचार-विमर्श किया गया। समिति ने सभी मामलों की समीक्षा करते करते हुए अपनी अनुशंसा रिपार्ट नेतृत्व को सौंप दी।

बैठक में समिति के संयोजक एवं पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार, मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार एवं वासुदेव कुशवाहा शामिल हुए।

Read more

Local News