Wednesday, July 1, 2026

वनप्लस ने 3 साल बाद भारत में अपना नया नेकबैंड लॉन्च किया है. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

Share

 वनप्लस ने भारत में अपना नया नेकबैंड लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम OnePlus Bullets Wireless Z3 है. यह एक वायरलेस नेकबैंड है. कंपनी का दावा है कि यह 36 घंटे तक की बैटरी लाइफ सिंगल चार्ज पर दे सकता है. यह एआई-बैक्ड नॉइस कैंसिलेसन फीचर के साथ आता है. कंपनी ने इसमें 12.4mm के ड्राइवर्स दिए हैं. आपको बता दें कि वनप्लस ने इससे पहले 2022 में अपना नेकबैंड लॉन्च किया था, जिसका नाम OnePlus Bullets Wireless Z2 था. अब कंपनी ने पूरे तीन साल बाद अपना नया नेकबैंड मार्केट में पेश किया है. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

वनप्लस के इस नए नेकबैंड में कंपनी ने 12.4mm का डायनमिक बेस ड्राइवर्स दिए हैं, जो यूज़र्स को बेहद शानदार 3D Spatial ऑडियो एक्सपीरियंस देते हैं. यह नेकबैंड एआई बैक्ड एनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन यानी ENC सपोर्ट के साथ आते है, जिसकी वजह से यूज़र्स के कानों में कॉल्स के दौरान बाहर से आने वाला शोर काफी कम हो जाता है. इसमें 4 प्रीसेट EQ modes दिए गए हैं, जिनके नाम Balanced, Serenade, Bass और Bold हैं. इन मोड्स का इस्तेमाल यूज़र्स Hey Melody ऐप के जरिए कर सकते हैं, यूज़र्स इस ऐप के जरिए बेस लेवल को कस्टमाइज़ कर सकते हैं.

OnePlus Bullets Wireless Z3 में Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी सपोर्ट दिया गया है, जो गूगल फास्ट पेयरिंग, AAC और SBC ऑडियो कोडेक के साथ आता है. इस नेकबैंड में फिज़िकल बटन्स भी दिए गए हैं, जिनका इस्तेमाल कॉल रिवीस करने, वॉल्यूम बढ़ाने या घटाने, पेयर्ड स्मार्टफोन के साथ वॉयस असिस्टेंट का एक्सेस सिंगल क्लिक में मिलता है.इस नेकबैंड में पानी और धूल से बचने के लिए IP55 रेटिंग भी दी गई है.

OnePlus Bullets Wireless Z3 में कंपनी ने 220mAh की बैटरी दी है, जो USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है. इसके लिए कंपनी ने दावा किया है कि इसे यूज़र्स एक बार चार्ज करने के बाद 36 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, इस नेकबैंड को सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके 27 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

स्पेसिफिकेशन्स/फीचर्सडिटेल्स
ड्राइवर साइज12.4mm डायनामिक बास ड्राइवर
ऑडियो टेक्नोलॉजी3D स्पैशियल ऑडियो, BassWave™, Sound Master EQ (4 प्रीसेट मोड्स)
नॉइज़ कंट्रोलAI कॉल नॉइज़ कैंसलेशन (ENC), 5 माइक्रोफोन सेटअप
बैटरी बैकअप36 घंटे म्यूजिक, 21 घंटे कॉलिंग
फास्ट चार्जिंग10 मिनट चार्ज = 27 घंटे प्लेबैक
कनेक्टिविटीBluetooth 5.4, Google Fast Pair, USB Type-C
कोडेक सपोर्टAAC और SBC
वॉटर/स्वेट रेसिस्टेंसIP55 रेटिंग
डिज़ाइन और वज़न26 ग्राम, स्किन-फ्रेंडली सिलिकॉन, मैग्नेटिक ईयरबड्स
कंट्रोल्सबटन प्रेस (सिंगल, डबल, ट्रिपल), मैग्नेटिक कंट्रोल
स्मार्ट फीचर्सवॉयस असिस्टेंट शॉर्टकट, HeyMelody ऐप सपोर्ट
रेंज10 मीटर तक वायरलेस कनेक्शन
कलर ऑप्शंसSamba Sunset (रेड), Mambo Midnight (ब्लैक)
लॉन्च डेट24 जून 2025, दोपहर 12 बजे से बिक्री शुरू
कीमत (भारत में)₹1,699

कीमत और बिक्री

OnePlus Bullets Wireless Z3 की कीमत 1,699 रुपये है. इसे कंपनी ने Mambo Midnight (ब्लैक) और Samba Sunset (लाइट रेड) कलर के ऑप्शन्स में लॉन्च किया है. इस ईयरफोन्स को यूज़र्स वनप्लस की वेबसाइट, ऑफलाइन स्टोर्स, Amazon, Flipkart, Myntra के साथ-साथ कुछ चुनिंदा रिटेल स्टोर्स जैसे- Croma, Reliance, Vijay Sales और Bajaj Electronics पर खरीद सकते हैं. इसकी बिक्री 24 जून की दोपहर 12 बजे से शुरू होगी.

Read more

Local News