Tuesday, June 23, 2026

रेलवे पटना, आरा, दिल्ली मार्ग पर स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने जा रहा है।

Share

आरावासियों को नए साल में ट्रेन से सफर का नया अनुभव मिलेगा। रेलवे पटना, आरा, दिल्ली मार्ग पर स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने जा रहा है। पटना से मुंबई वंदे भारत का भी प्रस्ताव है। दोनों ट्रेनों का आरा जंक्शन पर ठहराव होगा, जिससे भोजपुर जिले के यात्रियों को राहत मिलेगी।

आरा। नए साल के पहले सप्ताह में आरावासियों को ट्रेन से सफर का नया अनुभव मिलने वाला है। रेलवे पटना, आरा, दिल्ली मार्ग पर स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने जा रहा है।

इसके साथ ही पटना से मुंबई वंदे भारत का भी प्रस्ताव दिया गया है। दोनों ट्रेनों को आरा जंक्शन पर आधिकारिक ठहराव दिया जाएगा, जिससे भोजपुर जिले के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

अभी इस रूट पर एक वंदे भारत पटना से गोमतीनगर के बीच चल रही है, जिसका ठहराव आरा में दिया गया है। इसमें आरा से बुकिंग का दर भी अच्छा है।

स्लीपर वंदे भारत में आधुनिक सुरक्षा तकनीक का विशेष ध्यान रखा गया है। इस ट्रेन में कवच सिस्टम लगा है, जो हादसे की आशंका होते ही ट्रेन को अपने-आप रोक देता है। सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यात्रियों को यात्रा के दौरान ऑडियो, वीडियो में लोकेशन, अगला स्टेशन, स्टॉपेज और अन्य अपडेट मिलते रहेंगे।

ट्रेन के दो कोचों को जोड़ने वाला गैंगवे पूरी तरह सील है, जिससे बाहर की धूल अंदर नहीं आती। साथ ही इसमें ऑटोमेटिक प्लग डोर लगे हैं, जो ट्रेन चलने से 10 सेकेंड पहले स्वतः बंद हो जाते हैं। इससे चोरी और छीना-झपटी की घटनाओं पर रोक लगेगी।

इंटीरियर में लग्जरी और आराम का विशेष ध्यान स्लीपर वंदे भारत के इंटीरियर को पूरी तरह आधुनिक और आरामदायक बनाया गया है। यात्री तेज रफ्तार इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे।

पटना–मुंबई वंदे भारत भी एक जनवरी से

रेलवे ने एक जनवरी से ही पटना, आरा, मुंबई वंदे भारत चलाने की तैयारी में भी है। यह ट्रेन राजधानी के बाद समयबद्ध तरीके से चलाई जाएगी और नई समय सारिणी में इसे जगह दी जा रही है।

इस ट्रेन को भी आरा जंक्शन पर ठहराव मिलेगा, जिससे बिहार के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी। अब आरा से दिल्ली और मुंबई के बीच तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा का नया अध्याय शुरू होने वाला है।

Read more

Local News