Wednesday, April 15, 2026

रामगढ़ में पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल तुरी का एनकाउंटर किया है. वहीं एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है.

Share

रामगढ़ः जिले के कुजू थाना क्षेत्र के मुरपा में पुलिस ने एक अपराधी का एनकाउंटर किया है. रामगढ़ और हजारीबाग पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर यह एनकाउंटर किया है. घटना के बाद रामगढ़ एसपी, हजारीबाग एसपी, हेडक्वॉर्टर डीएसपी, एसडीपीओ के साथ-साथ कई थानों के प्रभारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी राहुल तूरी उर्फ आकाश तुरी अपने साथी के साथ मुरपा क्षेत्र में बाइक से किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा हुआ है. इसी सूचना पर पीछा करते हुए पुलिस मुरपा के घने जंगल वाले क्षेत्र में पहुंची.

इस दौरान राहुल पहले तो भागने लगा और भागने के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जान बचाने के लिए पुलिस ने दूसरी ओर से फायरिंग की और इस फायरिंग में राहुल तुरी को गोली लगी और उसका साथी पुलिस की गिरफ्त में आ गया.

जब पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि राहुल तुरी का शरीर पूरी तरह से स्थिर पड़ गया है, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी हजारीबाग पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ पुलिस अधीक्षक को दी गई. घटनास्थल पर रामगढ़ पुलिस अधीक्षक और हजारीबाग पुलिस अधीक्षक पहुंच गए हैं. बड़ी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती घटनास्थल पर की गई है.

रांची पुलिस का भी वांटेड था राहुल तुरी

झारखंड के रामगढ़ जिले में मारा गया कुख्यात अपराधी राहुल तुरी रांची पुलिस का भी वांटेड था. उग्रवादी संगठन टीएसपीसी से अलग होकर राहुल ने आलोक गिरोह नाम का संगठन खड़ा किया था. रांची के बुढ़मू और खलारी इलाके में आगजनी और गोलीबारी की कई वारदातों को राहुल तुरी के द्वारा अंजाम दिया गया था.

बुढ़मू में जब राहुल के द्वारा छप्पर बालू घाट पर हमला किया गया उसके बाद उसके खिलाफ इश्तहार जारी किया गया. इश्तहार जारी करने के विरोध में राहुल गिरोह के अपराधियों ने खलारी में खुलेआम तीन ट्रकों को आग के हवाले कर दिया था.

Read more

Local News