Sunday, April 20, 2025

रांची से रायपुर जाने के लिए लोगों को करना पड़ रहा है 25 हजार रुपये तक खर्च, यात्री परेशान

Share

रांची से रायपुर के लिए सीधी विमान सेवा बंद कर दी गयी है. इस वजह से यात्रियों को 12 से 25 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है. रायपुर के लिए सीधी फ्लाइट बंद हो जाने से यात्रियों को अधिक समय तय करना पड़ रहा है.

रांची : रांची से रायपुर जाने वाले विमान यात्रियों को इन दिनों 12 से 25 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. इसका मुख्य कारण रांची से रायपुर के लिए सीधी विमान सेवा का बंद होना है. रायपुर जाने के लिए लोगों को रांची से कोलकाता, रांची से दिल्ली और रांची से चेन्नई जाकर कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती है. इससे यात्रियों को आठ से 12 घंटे का समय लग रहा है.

यात्रियों की परेशानी बढ़ी

यात्री रजनीश कमार ने बताया कि रांची से रायपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत है. लेकिन, फ्लाइट बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है. रांची से रायपुर की दूरी लगभग 450 किलोमीटर है. जबकि, यात्रियों को हवाई जहाज से जाने के लिए पहले कोलकाता की या रांची से लगभग 325 किलोमीटर और कोलकाता से रायपुर के लिए 710 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है.

अकारण रांची से छत्तीसगढ़ फ्लाइट को कर दिया गया बंद

वहीं, रांची से चेन्नई जाने के लिए लगभग 1270 किलोमीटर और रांची से दिल्ली जाने के लिए लगभग एक हजार किलोमीटर यात्रा करने के बाद कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ रही है. इधर, बिरसा मुंडा सिविल एविएशन उप सिमित के चेयरमैन दिनेश प्रसाद साहू ने कहा कि झारखंड व छत्तीसगढ़ के बीच व्यापार की भारी गुंजाइश को देखते हुए काफी संख्या में यात्रियोंŽ का आवागमन होता है. झारखंड चेंबर की मांग पर पूर्व में रांची से रायपुर के लिए सीधी फ्लाइट चालू की गयी थी. पर्याप्त यात्री भी मिल रहे थे, लेकिन अकारण यह सेवा बंद कर दी गयी. सीधी फ्लाइट नहीं होने के कारण यात्रियोंŽ को कोलकाता और दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती है.

रांची से रायपुर के लिए फ्लाइट सेवा बंद

Read more

Local News