Thursday, July 2, 2026

बिना किसी दवा के ऐसे करें अपने लिवर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स, डॉक्टर ने सुझाया ये घरेलू उपाय

Share

लिवर को डिटॉक्स करने के लिए बाजार में कई सप्लीमेंट उपलब्ध हैं. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि वे सुरक्षित हों, इसलिए प्राकृतिक तरीके ऐसे…

मानव शरीर में लिवर एक महत्वपूर्ण अंग है, यह पेट के दाईं ओर पसलियों के बीच स्थित होता है. यह मुख्य रूप से पाचन, ब्लड सर्कुलेशन और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करता है. बाहर का खाना, प्रोसेस्ड फूड या गैस युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करने से लिवर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं. इसलिए समय-समय पर लिवर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है. बता दें, लिवर डिटॉक्स या शुद्धिकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें आपके शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जाता है. यह वजन कम करने और आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसके साथ ही यह विभिन्न पोषक तत्वों और दवाओं को बैलेंस रखता है. अधिकांश लोगों का मानना ​​है कि शराब पीने या हानिकारक खाद्य पदार्थ खाने के बाद लिवर डिटॉक्स विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करेगा.

लिवर ट्रांसप्लांट फिजिशियन और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, रूबी हॉल क्लिनिक पुणे के हेपेटोलॉजिस्ट, डॉ. पवन हंचाले के मुताबिक, लिवर को डिटॉक्स करने के लिए मार्केट में अनेक सप्लीमेंट्स उपलब्ध है. लेकिन क्या ये सप्लीमेंट्स सुरक्षित है? लिवर को पोषक तत्वों की मदद से डिटॉक्स किया जा सकता है, जरूरत है तो सिर्फ सही खानपान की. तो चलिए आज ऐसे खाद्य और पेय पदार्थों के बारे में जानेंगे, जिससे लिवर स्वस्थ और स्वच्छ रहें…

क्या खायें?

Detox your liver naturally without any medicine, doctor suggested these home remedies

  • लहसुन: : अमेरिकन लिवर फाउंडेशन (ALF) के अनुसार, लहसून में सबसे अधिक मात्रा में डिटॉक्सिफाइंग एजेंट होता है. इसके रोजाना सेवन से लिवर को बहुत फायदा पहुंचता है. इसमें मौजूद सेलेनियम, लिवर एंजाइम विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है.
  • संतरा: संतरा, अंगूर, नींबू जैसे खट्टे फलों में भारी मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट् पाये जाते है. इसके सेवन से लिवर की प्राकृतिक सफाई होती है. यह लिवर में विषाक्त पदार्थों के लिए एंजाइम का उत्पादन कर बाहर निकालने में मदद करते है.
  • हरी सब्जियां: हरी पत्तेदार सब्जियों में लिवर को साफ करने की अच्छी ताकत होती है. पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, कासनी और सरसों की साग में क्लोरोफिल की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में खून के प्रभाव को बढ़ाती है और खून में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है.
  • चुकंदर: चुकंदर में उच्च मात्रा में फ्लेवोनोइड्स और बीटा-कैरोटीन पायें जाते है. यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और लिवर को डिटॉक्स करने में सहायक होता है.
  • अखरोट: अखरोट में अधिक मात्रा में अमीनो एसिड पाया जाता है, जो अमोनिया और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है.

क्या पियें?

  • ग्रीन टी: जर्नल ऑफ हेपेटोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि ग्रीन टी में सबसे अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. यह लिवर के स्वस्थ संचालन में मदद करता है, वहीं शरीर में मौजूद चर्बी को जलाने में मदद करती है.
  • नींबू पानी: नींबू लिवर से विषाक्त पदार्थ को निकालने में सहायक होती है. ये लिवर के साथ आंतों को भी साफ रखता है. रोजाना सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पियें.
  • हल्दी वाली चाय: हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण होते है. हल्दी की चाय पीने से लिवर के सूजन, लिवर रोग होने के कारणों से लड़ती है, वहीं कोशिकाओं को दोबारा बनाने में मदद करती है. गुनगुने पानी में हल्दी डालकर 10 मिनट के लिए उबालें और नींबू के रस के साथ पियें.

लिवर के लिए डिटॉक्स सप्लीमेंट्स नुकसानदायक साबित हो सकते हैं, इसलिए लिवर से विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए प्राकृतिक खानपान का सहारा लें. ऊपर बतायें गये खाद्य और पेय पदार्थों के सेवन से लिवर को स्वस्थ्य और मजबूत बनाये.

Table of contents [hide]

Read more

Local News