Monday, June 1, 2026

रांची में केंद्रीय मंत्री ने सीएम हेमंत सोरेन के साथ मुलाकात की.

Share

रांचीः केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने आज सोमवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की.

इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने अपने संसदीय क्षेत्र कोडरमा के हजारों छात्र-छात्राओं को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से हस्तांतरित कर सर जे.सी. बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध किए जाने के कारण उत्पन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को एक बार पुनः अवगत कराया.

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पूर्व में भी पत्राचार एवं मुलाकात के माध्यम से इस विषय को राज्य सरकार के समक्ष रखा जा चुका है. उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार सकारात्मक पहल करेगी. मुलाकात के दौरान राज्य में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सहित केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई.

जानिए क्यों हो रहा है इस फैसले का विरोध

कोडरमा जिला के एकमात्र अंगीभूत जेजे कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से अलग कर गिरिडीह के सर जेसी बोस विश्वविद्यालय से जोड़ने की तैयारी पर विरोध शुरू हो गया है. छात्रों का मानना है कि हजारीबाग नजदीक है जबकि गिरिडीह यहां से दूर है. ऐसे में विश्वविद्यालय के कार्य से आने जाने में कॉलेज स्टाफ से लेकर छात्रों को भारी परेशानी होगी.

जे.जे. कॉलेज झुमरीतिलैया, कोडरमा से वीबीयू, हजारीबाग की दूरी मात्र लगभग 60 किलोमीटर है इसके विपरीत, सर जे.सी. बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह की दूरी लगभग 127 किलोमीटर है. इतनी अधिक दूरी के कारण छात्रों का समय के साथ साथ आर्थिक परेशानी भी बढ़ेगी. इसके विरोध में पिछले कुछ दिनों से छात्रों का आंदोलन जारी है.

Union Minister Annapurna Devi met CM Hemant Soren in Ranchi

Read more

Local News