रांची, 14 अक्टूबर 2026: राजधानी रांची के जिला स्कूल मैदान में बने बकरी बाजार दुर्गा पूजा पंडाल का बुधवार शाम झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने उद्घाटन किया। वाराणसी के प्रसिद्ध स्वर्वेद महामंदिर की तर्ज पर तैयार इस पंडाल की भव्यता और कलात्मक सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद दीपक प्रकाश, मेयर रोशनी खलखो, विधायक सी.पी. सिंह और विधायक नवीन जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे।
नौ कन्याओं का पूजन, श्रद्धालुओं के लिए खुले पंडाल के पट
समारोह के दौरान नौ कन्याओं का पूजन किया गया। इसके माध्यम से अतिथियों ने नारी शक्ति के सम्मान और सनातन परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पंडाल के पट खोल दिए गए। मां दुर्गा के दर्शन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा गया।
राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रद्धालुओं को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। वहीं, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पंडाल की भव्यता और आकर्षक कलाकृति की प्रशंसा करते हुए रांचीवासियों को दशहरा की बधाई दी।
150 फीट चौड़ा और 100 फीट ऊंचा है पंडाल
आयोजन समिति के महासचिव कुणाल आजमानी के अनुसार, पंडाल की चौड़ाई लगभग 150 फीट और ऊंचाई करीब 100 फीट रखी गई है। इसके मध्य में बनाए गए गर्भगृह की ऊंचाई लगभग 30 फीट है।
पंडाल का निर्माण वाराणसी स्थित स्वर्वेद महामंदिर की स्थापत्य शैली से प्रेरित होकर किया गया है। स्वर्वेद महामंदिर अपनी विशाल वास्तुकला और आध्यात्मिक महत्त्व के लिए जाना जाता है।
बड़ी संख्या में समिति के सदस्य रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में प्रेमचंद श्रीवास्तव, दिलीप सोनी, प्रकाश धेलिया, प्रवीण सिंह, मुकेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, धीरज तनेजा, दीपक पाठक, संजय कुमार अग्रवाल, महेश सोनी, संजय गुप्ता, प्रमोद सारस्वत, बादल सिंह, अनिल केसरी, सुमित कक्कड़, उमेश प्रसाद, कैलाश छापड़िया, विकास सिंह, पवन बजाज, अनिल गोयल, विवेक कुमार, उमंग सुल्तानिया, मनीष जैन, दीपक चौधरी, मनीष लोधा, निर्मल जालान, रवि प्रकाश टुना, अनिल चौधरी, शुभम मित्तल, राजीव सिंह, अमन प्रकाश, शुभम शर्मा, सोनू भारद्वाज, ओम प्रकाश शर्मा, कमलेश शर्मा, भावेन राठौर, प्रथम भाला और कृष्णा अग्रवाल समेत समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।
BHARATSUPERFASTNEWS
