झारखंड में पेसा कानून लागू कर गांवों को सशक्त बनाना भाजपा की पहली प्राथमिकता रहेगी. गांव सशक्त होगा तभी राज्य और देश मजबूत बनेगा. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य की हेमंत सरकार से मांग की है कि वे पेसा कानून बनाने पर जोर दें. उन्होंने हेमंत सरकार पर बिना कटाक्ष करते हुए कार्यकाल पूरा होने से पहले राज्य की जनता से किए वादों को पूरा करने को कहा. उन्होंने कहा कि राज्य में गठबंधन ने जो वादा कर सत्ता हासिल की है उसे पूरा करें नही तो भजापा जनता से किए वादों को पूरा कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.



