Sunday, July 5, 2026

 मौसम विभाग ने जारी की नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Share

बिहार में मानसून का असर अभी भी जारी है। पटना समेत कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मंगलवार को पटना में हल्की बारिश हुई जबकि नालंदा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पटना। राज्य में मानसून का असर अभी भी बना हुआ है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बादल छाए रहने से मौसम सामान्य है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दक्षिण बिहार से उत्तरी ओडिशा तक द्रोणिका का असर है

बंगाल की खाड़ी के मध्य में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इस कारण अगले चार-पांच दिनों तक राज्य में गरज के साथ बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान पटना और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आंशिक आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

राज्य के नौ जिलों पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सारण, समस्तीपुर, खगड़िया, किशनगंज और सीवान जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। इन स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही गरज, बिजली गिरने की चेतावनी है।

मंगलवार को राजधानी में 0.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि राजगीर में सबसे ज़्यादा 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान, नालंदा के सरमेरा में सबसे ज़्यादा 98.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

दरभंगा के कुशेश्वरनाथ में 74.2 मिमी, शेखपुरा के बरबीघा में 63.2 मिमी, बिहारशरीफ में 50.2 मिमी, रोहतास में 41.2 मिमी, रोहतास के तिलौथू में 39.4 मिमी, नवादा में 37.4 मिमी, गयाजी के बेलागंज में 37.2 मिमी, पूर्णिया में 36.0 मिमी, किशनगंज के गलगलिया में 35.6 मिमी, 32.8 मिमी सीतामढी के रून्नीसैदपुर में 30.6 मिमी, अररिया के बहरगामा में 30.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

वहीं, नालंदा के नूरसराय में 28.2 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 27.6 मिमी, खगड़िया के बलतारा में 26.0 मिमी, आरा में 25.4 मिमी, मधेपुरा के मुरलीगंज में 25.4 मिमी, गयाजी के फतेहपुर में 24.4 मिमी, सीतामढी के सोनबरसा में 22.0 मिमी,नालंदा के हिलसा में 21.6 मिमी,समस्तीपुर में 19.4 मिमी, भोजपुर के सहार में 18.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतमन्यूनतम
पटना33.628.4
गयाजी35.327.2
भागलपुर34.028.9
मुजफ्फरपुर32.428.1

Read more

Local News