Sunday, May 3, 2026

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मंगलवार को राजधानी सहित अधिकतर भागों में कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे।

Share

 बिहार में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक घने कोहरे और ‘कोल्ड डे’ की चेतावनी जारी की है। पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पटना। राज्य के ज्यादातर भागों में ठंड से अभी राहत के आसार नहीं है। अगले पांच दिनों तक अलग-अलग भागों में घना कोहरा छाए रहने के साथ कई स्थानों पर कोल्ड डे (शीत दिवस) जैसे हालात बने रहने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मंगलवार को राजधानी सहित अधिकतर भागों में कोल्ड डे (शीत दिवस) जैसे हालात बने रहेंगे।

(Bihar Weather Today) बिहार के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, मधुबनी, सीतामढ़ी में अत्यधिक घना कोहरा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर शीत दिवस जैसे हालात बने रहेंगे। पटना सहित दक्षिणी भागों के अन्य जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावना है

सोमवार पटना का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस एवं 20.0 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। छपरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, फारबिसगंज, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधुबनी एवं शेखपुरा को छोड़ कर पटना सहित अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस एवं 6.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 50 मीटर के साथ गयाजी में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। डेहरी, शेखपुरा, अरवल, जहानाबाद जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

सोमवार को पटना सहित अन्य भागों में शीत दिवस जैसे हालात बने रहे। चार दिनों बाद धूप निकलने के बावजूद कनकनी का प्रभाव बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में अभी विशेष बदलाव की संभावना है। जनवरी के अंत तक मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने के आसार है। ला नीना के प्रभाव से इस बार ठंड के दिनों में वृद्धि की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान 

शहरअधिकतम (डिग्री सेल्सियस)न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
भागलपुर17.313.9
पटना16.812.5
गया16.68.0
मुजफ्फरपुर15.413.6

Read more

Local News