रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्तर से विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक का क्रम अब 13 जुलाई से शुरू होगा। 13 से 29 जुलाई के बीच समीक्षा बैठकों का सिलसिला चलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नई दिल्ली दौरे को लेकर यह संशोधन किया गया है।
ज्ञात हो कि नई दिल्ली में उद्योग विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भाग लेने के लिए जा रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से संपर्क कर झारखंड में निवेश के लिए प्रस्ताव दिया जाएगा।
समीक्षा बैठकों का कार्यक्रम इस प्रकार है
| तारीख | विभाग का नाम |
|---|---|
| 13 जुलाई | उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग |
| 15 जुलाई | पथ निर्माण विभाग |
| 17 जुलाई | कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग |
| 20 जुलाई | वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग |
| 22 जुलाई | सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस के साथ-साथ आईपीआरडी |
| 24 जुलाई | उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग |
| 27 जुलाई | ऊर्जा विभाग |
| 29 जुलाई | गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन के साथ-साथ कार्मिक विभाग |


