Tuesday, July 7, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे के चलते विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकों का शेड्यूल 13 से 29 जुलाई के बीच संशोधित किया गया है।

Share

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्तर से विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक का क्रम अब 13 जुलाई से शुरू होगा। 13 से 29 जुलाई के बीच समीक्षा बैठकों का सिलसिला चलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नई दिल्ली दौरे को लेकर यह संशोधन किया गया है। 

ज्ञात हो कि नई दिल्ली में उद्योग विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भाग लेने के लिए जा रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से संपर्क कर झारखंड में निवेश के लिए प्रस्ताव दिया जाएगा। 

समीक्षा बैठकों का कार्यक्रम इस प्रकार है

तारीखविभाग का नाम
13 जुलाईउच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग
15 जुलाईपथ निर्माण विभाग
17 जुलाईकृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग
20 जुलाईवन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
22 जुलाईसूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस के साथ-साथ आईपीआरडी
24 जुलाईउत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग
27 जुलाईऊर्जा विभाग
29 जुलाईगृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन के साथ-साथ कार्मिक विभाग

Read more

Local News