Friday, July 3, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना जिले को 1159 करोड़ 84 लाख की सौगात देंगे…

Share

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना जिले को 1159 करोड़ 84 लाख की सौगात देंगे। 17 योजनाओं का शिलान्यास कार्यारंभ और लोकार्पण होगा जिससे लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इन योजनाओं में पुल निर्माण पर्यटन विकास सड़क निर्माण विद्युत उपकेंद्र और ट्रांसमिशन लाइन जैसे कार्य शामिल हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम पटना में सुबह 10 बजे शुरू होगा

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 5 सितंबर को पटना जिले को 1159 करोड़ 84 लाख की सौगात देने जा रहे हैं। इसके तहत सीएम नीतीश कुमार कुल 17 योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ और लोकार्पण करेंगे। इससे लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

इन योजनाओं पर होगा काम

  1. 19.77 करोड़ की लागत से पालीगंज प्रखंड अंतर्गत समदा एवं गुलरिया बिगहा गांव के बीच पुनपुन नदी पर आर.सी.सी. पुल एवं पहुंच पथ निर्माण कार्य।
  2. 14 करोड़ 99 लाख की लागत से पालीगंज के उलार सूर्य मंदिर में पर्यटकीय सुविधा के विकास कार्य।
  3. 88 लाख की लागत से पुनपुन स्टेशन से अकौना ग्राम होते हुए पटना रिंग रोड को जोड़ने वाली सहायक रोड तक पथ निर्माण कार्य।
  4. 41.48 करोड़ की लागत से सादिकपुर-पभेडा-मसौढ़ी पथ के सोहगी मोड़ को पटना-गया रोड के कंडाप को 2 लेन सड़क से जोड़ने के कार्य।
  5. 82.99 करोड़ की लागत से पुनपुन पिंडदान स्थल पर निर्मित लक्ष्मण झूला केबल सस्पेंशन पुल।
  6. 130 करोड़ 10 लाख की लागत से 9 विद्युत शक्ति उपकेंद्र।
  7. 80 करोड़ 12 लाख की लागत से 17 नये 33 केवी के लाइनों का निर्माण।
  8. 10 करोड़ 20 लाख की लागत से 8 विद्युत शक्ति उपकेन्द्रों में पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता विस्तार का कार्य।
  9. 26 करोड़ 2 लाख की लागत से 20 नये 33 के०वी० लाइनों के रिकंडक्टरिंग के कार्य।
  10. 70 करोड़ 31 लाख की लागत से 21 नये 33 केवी लाइनों के निर्माण कार्य।
  11. 22 करोड़ 99 लाख की लागत से 18 विद्युत शक्ति उपकेन्द्रों में पावर ट्रांसफार्मर के क्षमता विस्तार।
  12. 301 करोड़ 92 लाख की लागत से 400/220/132 केवी GIS ग्रिड उपकेन्द्र, बख्तियारपुर एवं संबद्ध संचरण लाइन का निर्माण।
  13. 58 करोड़ 27 लाख की लागत से 132/33 केवी GIS ग्रिड उपकेन्द्र, बोर्ड कॉलनी, (पटना) का निर्माण।
  14. 15 करोड़ 55 लाख की लागत से 132 केवी फतुहा-जक्कनपुर संचरण लाइन का HTLS द्वारा रिकंडक्टरिंग का कार्य।
  15. 256 करोड़ 06 लाख की लागत से 400 केवी बक्सर थर्मल पावर प्लांट- नौबतपुर (बीजीसीएल) डबल सर्किट संचरण लाइन का निर्माण।
  16. 14 करोड़ 63 लाख की लागत से ग्रिड उपकेन्द्र में हाथीदह (न्यू) 220 केवी के 2 जीआईएस लाइन ‘बे’ का निर्माण।
  17. 13 करोड़ 55 लाख की लागत से 220/132/33 केवी ग्रिड उपकेन्द्र खगौल का जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण कार्य।

प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम हैं विशिष्ट अतिथि

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में ये मंत्री रहेंगे मौजूद

  • जल संसाधन विभाग के मंत्री, विजय कुमार चौधरी।
  • ऊर्जा विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव।
  • ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी।
  • पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन।
  • पर्यटन विभाग के मंत्री राजू कुमार सिंह।

पटना में कहां होगा कार्यक्रम?

आज 5 सितंबर को यह कार्यक्रम पटना में होगा। इसमें जिले के सांसद, विधायक और अन्य सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

Read more

Local News