Thursday, June 18, 2026

भारतीय क्रिकेट बोर्ड IPL का अगला सीजन 10 मार्च से 15 मई के बीच कराने पर विचार कर रहा है.

Share

 इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के बारे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने बड़ा इशारा दिया है. जैसा की पहले ही ये रिपोर्ट किया गया था कि बोर्ड IPL 2027 के लिए के लिए कोई दूसरी विंडो तलाश रहा है. इसके अलावा ये भी मीडिया में रिपोर्ट किया था कि अगले साल से आईपीएल मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 कर दी जाएगी.

अब इन दोनों रिपोर्ट्स पर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पीटीआई को बताया कि बोर्ड देश के अधिकांश हिस्सों में मई में पड़ने वाली भीषण गर्मी से बचने के लिए IPL 2027 को 10 मार्च से 15 मई तक आयोजित करने पर विचार कर रहा है. इसके साथ साथ उन्होंने ये भी स्पष्ट कर दिया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए मैचों की संख्या 74 ही रहेगी.

बता दें कि आमतौर पर IPL मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू होता है और मई के अंत तक चलता है. आईपीएल का पिछला सीजन 28 मार्च को शुरू हुआ था और 31 मई तक चला था. लेकिन अगले साल से बोर्ड टूर्नामेंट को दो हफ्ते पहले शुरू करने पर विचार कर रहा है. इसके पीछे की वजह बताते हुए बोर्ड ने कहा कि मई की गर्मी और टूर्नामेंट के अंतिम चरण में मानसून से बचना है.

सैकिया ने कहा कि उन्हें आईपीएल मैचों के दौरान भारत के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में गर्मी को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशंसकों से भी शिकायतें मिली हैं. क्योंकि सभी खिलाड़ी इतनी गर्म परिस्थितियों में खेलने के आदी नहीं हैं. आईपीएल को जल्दी शुरू करने से खिलाड़ी ही नहीं बल्कि दर्शकों को भी फायदा होगा.

उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई के साथ-साथ हमारी आईपीएल संचालन परिषद में भी इस बात पर चर्चा चल रही है कि क्या हम टूर्नामेंट को मार्च के आखिर के बजाय थोड़ा पहले शुरू कर सकते हैं. यह अब हमारा पहला लक्ष्य है.’

Read more

Local News