Thursday, June 18, 2026

मेदिनीनगर बाजार में अतिक्रमण की समस्या को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गंभीर है.

Share

पलामूः पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी. दरअसल, गुरुवार को पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज की बैठक हुई. बैठक में मेदिनीनगर बाजार क्षेत्र में ठेला के कारण अतिक्रमण और जाम का मुद्दा उठा था.

पूरे मामले में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और पूरे मामले में एक जनहित याचिका भी दायर की जाएगी. बैठक की अध्यक्षता पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आनंद शंकर ने की, जबकि बैठक में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव रोहित अग्रवाल, संयुक्त सचिव नवजीत अलंग, संयुक्त सचिव रोहित पोद्दार, एग्जीक्यूटिव मेंबर अमित शर्मा मौजूद थे

पलामू के औद्योगिक विकास पर चर्चा

बैठक में पलामू के औद्योगिक विकास को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. साथ ही कहा गया कि पलामू के इलाके से हवाई यात्रा शुरू करने के लिए चैंबर के सदस्य मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे. बैठक की अध्यक्षता कर रहे आनंद शंकर ने कहा कि मेदिनीनगर के कारोबारी लगातार अतिक्रमण और जाम की समस्या से जूझ रहे हैं. आज बाजार क्षेत्र में बड़ी घटना हो जाने पर मदद पहुंचना बेहद ही मुश्किल है.

लोगों को सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही थी, लेकिन अतिक्रमण करने वाले लगातार बाजार क्षेत्र में बने हुए हैं. हालात नहीं सुधरे तो पूरे मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी. इस बैठक में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से आश्वासन दिया गया कि पूरे मामले में मुख्यमंत्री और डीजीपी से मुलाकात की जाएगी और समस्या का समाधान किया जाएगा.

Read more

Local News