Saturday, June 20, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट में इतिहास रच दिया है.

Share

नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने मैनचेस्टर में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे मैच में शतक जड़कर अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा. गिल ने 238 बॉल में 12 चौकों की मदद से 103 रनों की पारी खेलकर डॉन ब्रैडमैन और सुनील गावस्कर के संयुक्त रूप से विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. गिल इंग्लैंड में चार शतक लगाने वाले कप्तानों के खास क्लब में शामिल हो गए.

किसी एक टेस्ट सीरीज में किसी कप्तान द्वारा सर्वाधिक शतक

  • शुभमन गिल: इंग्लैंड में इंग्लैंड के विरुद्ध 4 शतक
  • डॉन ब्रैडमैन: ऑस्ट्रेलिया में भारत के विरुद्ध 4 शतक
  • सुनील गावस्कर: भारत में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 4 शतक
  • पहली सीरीज में 4 शतक लगाने वाले पहले कप्तान

गिल अपनी पहली टेस्ट सीरीज में चार शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. इससे पहले 5 अन्य कप्तानों के साथ पहली सीरीज में तीन शतक लगाने के मामले में बराबरी पर थे. 25 वर्षीय गिल ने वारविक आर्मस्ट्रांग, ब्रैडमैन, ग्रेग चैपल, विराट कोहली और स्टीवन स्मिथ को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने भारतीय कप्तान के रूप में अपनी पहली टेस्ट सीरीज में तीन शतक लगाए थे.

विदेशी धरती पर टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान

गिल ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में 103 रनों की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की है. 25 वर्षीय गिल एक टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिसमें सर डॉन ब्रैडमैन (दो बार), सर गारफील्ड सोबर्स, ग्रेग चैपल, सुनील गावस्कर, डेविड गॉवर, ग्राहम गूच और ग्रीम स्मिथ शामिल हैं.

इसके अलावा दाएं हाथ के यह बल्लेबाज अब सुनील गावस्कर और यशस्वी जायसवाल के बाद एक टेस्ट सीरीज में 700 रनों का आंकड़ा पार करने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं. गिल एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में सुनील गावस्कर के बाद तीसरे स्थान पर भी पहुंच गए हैं.

भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा रन

  • 774 – सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज़, 1971 (विदेश में)
  • 732 – सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज़, 1978/79 (घरेलू)
  • 722* – शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025 (विदेश में)
  • 712 – यशस्वी जायसवाल बनाम इंग्लैंड, 2024 (घरेलू)

दूसरी पारी में भारत के 0/2 पर सिमट जाने के बाद राहुल और गिल की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 188 रन जोड़े. दोनों ने टेस्ट मैच के अंतिम दिन नई गेंद का इस्तेमाल करते हुए भारत को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया जहां वे मैच ड्रॉ करा सकते थे. इस मैच में भारत ने पहली पारी में 358 रन बनाए. इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन बनाकर भारत पर 311 रनों की बढ़त हासिल कर ली. अब भात दूसरी पारी में 279 रन बना चुका 

Read more

Local News