Thursday, July 9, 2026

भारतीय किशोर अर्णव पापरकर ने विंबलडन 2026 में इतिहास रच दिया है.

Share

भारतीय किशोर अर्णव पापरकर ने विंबलडन 2026 में इतिहास रच दिया है. बुधवार, 8 जून को उन्होंने विंबलडन जूनियर के तीसरे दौर (प्री-क्वार्टर फाइनल) में जापान के रयो तबाता को 6-2, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. दुनिया के नंबर 19 जूनियर खिलाड़ी के तौर पर टूर्नामेंट में उतरे 18 वर्षीय अर्णव ने तबाता को हराने में सिर्फ 52 मिनट लिए और अब वे फाइनल से बस दो जीत दूर हैं.

इस जीत साथ अर्णव पापरकर पिछले 36 वर्षों में विंबलडन जूनियर के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले पहले भारतीय बन गए. इससे पहले लिएंडर पेस 1990 में अंतिम आठ में पहुंचे थे और खिताब भी अपने नाम किया था.

टूर्नामेंट में पापरकर का शानदार सफर
विंबलडन जूनियर के क्वार्टर फाइनल तक पापरकर का सफर शानदार रहा है और यह इस प्रतियोगिता की सबसे यादगार कहानियों में से एक है. इस भारतीय स्टार ने विंबलडन जूनियर चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत पहले दौर में सीधे सेटों में जीत के साथ की. उन्होंने पहले दौर में ग्रेट ब्रिटेन के जोशुआ क्रेज को 6-2, 6-2 से हराया.

इसके बाद उन्होंने टूर्नामेंट के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक को अंजाम देकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. जब उन्होंने दूसरे दौर में ऑस्ट्रेलियन ओपन जूनियर चैंपियनशिप में उपविजेता अमेरिकी खिलाड़ी और जूनियर विश्व नंबर 3 कीटन हैंस को 6-2, 6-3 से हराया. हैंस को विंबलडन में खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा था.

पापारकर ने तीसरे राउंड में जापान के रयो तबाता के खिलाफ भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और अपने करियर के सबसे बेहतरीन मैचों में से एक खेला. क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के दौरान उन्होंने एक भी सेट नहीं गंवाया है और लगातार शानदार खेल दिखाते हुए अपने से बेहतर रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को हराया है. अब क्वार्टर फाइनल में पापारकर का मुकाबला आज शाम 5 बजे अमेरिका के जॉर्डन ली से होगा.

कौन हैं अर्णव पापरकर?
अर्णव पापरकर महाराष्ट्र के पुणे के टेनिस खिलाड़ी है. वो जूनियर रैंकिंग में दुनिया के 19वें नंबर पर हैं. पापरकर को पहली बड़ी कामयाबी 2023 में मिली, जब उन्होंने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन अंडर-14 एशिया-पैसिफिक एलीट ट्रॉफी जीती. पापरकर 2026 फ्रेंच ओपन जूनियर चैंपियनशिप के तीसरे राउंड तक भी पहुंचे थे.

अर्णव पापरकर

Table of contents [hide]

Read more

Local News