Thursday, May 14, 2026

भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड समेत 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है.

Share

रांची: झारखंड समेत 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को हरी झंडी भारत निर्वाचन आयोग ने दे दी है. भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को आधार मानते हुए झारखंड में 30 जून से घर-घर सर्वेक्षण का काम किया जाएगा, जो 29 जुलाई तक चलेगा.

7 अक्टूबर को अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन

चुनाव आयोग द्वारा जारी शिड्यूल के अनुसार, 29 जुलाई को मतदान केंद्रों का पुनरीक्षण होगा और 5 अगस्त को मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन होगा. 5 अगस्त से 4 सितंबर तक मतदाता सूची को लेकर आपत्ति दर्ज की जा सकेगी. वहीं 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा. अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को चुनाव आयोग द्वारा किया जाएगा.

तीसरे चरण में 16 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश में SIR

झारखंड के साथ-साथ कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र और दिल्ली में भी इसी शेड्यूल के साथ SIR कराए जाएंगे. तीसरे चरण में जिन 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जाएगा, उसमें ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब, नागालैंड, त्रिपुरा, दादर नगर हवेली और दमन दीव शामिल है.

विशेष गहन पुनरीक्षण का तीसरा चरण

एसआईआर 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा. भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) में विशेष गहन पुनरीक्षण होंगे. निर्वाचन नामावली का SIR चरण-III में हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख को छोड़कर पूरे देश को कवर करेगा. इन तीनों राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना के दूसरे चरण की समाप्ति और ऊपरी इलाकों/बर्फबारी वाले क्षेत्रों में मौसम की स्थिति पर विचार करने के बाद, इनके लिए SIR कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी.

बूथ स्तर के एजेंटों की सहायता से संपन्न होगा एसआइआर

SIR चरण-III के दौरान, 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तर के अधिकारी (BLOs) गणना चरण के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 3.42 लाख बूथ स्तर के एजेंटों (BLAs) की सहायता से 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाएंगे. SIR कसे पहले दो चरणों में 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों मेंस, जहां संबंधित राज्यों में SIR के आदेश की तिथि तक लगभग 59 करोड़ मतदाता शामिल थे, SIR प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में 6.3 लाख से अधिक BLOs और राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 9.2 लाख BLAs मिले थे.

झारखंड के 29571 बीएलओ को 2,64,89,777 मतदाता की पहचान करने की जिम्मेदारी

झारखंड में होने वाले SIR के लिए 29571 बीएलओ लगाए जायेंगे, जिन्हें 2,64,89,777 मतदाता की पहचान करने की जिम्मेदारी होगी. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 21644 बीएलए हैं, जिन्हें मतदाता गहन पुनरीक्षण में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी होगी. चुनाव आयोग ने मतदाता गहन पुनरीक्षण के लिए 20 जून से 29 जून तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया है. उसके बाद 30 जून से घर-घर मतदाता गहन को निरीक्षण का कार्यक्रम संचालित किया जाएगा.

Read more

Local News